Need help? Talk to our expert.
WhatsApp


प्रेग्नेंट न होने के 10 कारण

Metropolis Healthcare
Last Updated June 18, 2026
Hindi
प्रेग्नेंट न होने के 10 कारण

प्रेग्नेंट होने में असमर्थ? ये हो सकता है कारण!

बहुत से लोग माता-पिता बनने की खुशी का अनुभव करना चाहते हैं। कुछ लोग प्रयास शुरू करने के तुरंत बाद कंसीव कर लेते हैं, जबकि अन्य को थोड़ा अधिक समय लग सकता है।

बांझपन को स्वीकार करना दुखद और कठिन है। हालांकि यह एक बहुत ही सेंसिटिव टॉपिक है, हम यहां कुछ कारणों पर चर्चा करेंगे कि आप प्रेग्नेंट क्यों नहीं हो पा रही हैं, और इन बाधाओं को दूर करने के सुझाव भी देंगे।

अमेरिका के अग्रणी इनफर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉ. रिचर्ड मार्र ने 'फर्टिलिटी बुक' नामक एक पुस्तक लिखी है, जिसमें कहा गया है कि 40% बांझपन की समस्याएं महिला-संबंधित हैं और 40% पुरुष-संबंधित हैं, जबकि शेष 20% या तो कपलिंग में फेलियर के कारण होती हैं या अज्ञात कारण की वजह से | हम दस ऐसे कारण बता रहे हैं जिससे आपको पता चलेगा कि जोड़े गर्भधारण करने में क्यों असमर्थ हैं।

यूटरस का इर्रेगुलर शेप

इर्रेगुलर शेप का यूटरस जो फर्टिलिज़्ड अंडे को जगह नहीं देता है, कंसीव करने में बाधा बन सकता है। कभी-कभी असामान्यताएं पिछली सर्जरी के स्कार टिशू के कारण भी हो सकती हैं।

फाइब्रॉएड की उपस्थिति

फाइब्रॉएड कंसीव न करने के प्रमुख कारणों में से एक है। यूटरस में फाइब्रॉएड या किसी प्रकार की ग्रोथ फर्टिलिज़्ड अंडे के लिए उपलब्ध स्थान को प्रभावित कर सकती है।

ओव्यूलेशन डिसऑर्डर

पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (पीसीओएस) जैसी स्थितियां नार्मल ओव्यूलेशन को प्रभावित करती हैं। इर्रेगुलर ओव्यूलेशन भी इसकी एक समस्या है। ज़्यादा वज़न होने से ओव्यूलेशन की समस्याएं बढ़ सकती हैं और कंसीव करने की संभावना कम हो सकती है। तनाव, शरीर का बहुत कम वज़न और अत्यधिक व्यायाम भी ओव्यूलेशन को प्रभावित करते हैं।

पीसीओएस का डायग्नोसिस विशेष रूप से पीसीओएस के लिए डिज़ाइन किए गए कुछ प्रोफ़ाइल टेस्ट से किया जा सकता है। इसमें एफएसएच, एलएच, प्रोलैक्टिन और अन्य हार्मोनल लेवल का पता लगाने के लिए टेस्ट शामिल हैं।

फैलोपियन ट्यूब में रुकावट

फैलोपियन ट्यूब में रुकावट के कारण स्पर्म को अंडे तक पहुंचने में मुश्किल होती है। पेल्विक इन्फेक्शन, एंडोमेट्रियोसिस, या कुछ सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिसीस ऐसी रुकावटों का कारण बन सकते हैं।

पुरुष का स्वास्थ्य

लो स्पर्म काउंट और स्पर्म की एब्नार्मल मूवमेंट या शेप के कारण पुरुष बांझपन हो सकता है। मधुमेह, ज़्यादा शराब पीना और धूम्रपान जैसी स्थितियाँ बांझपन का कारण बन सकती हैं। कई अध्ययनों से पता चला है कि पुरुषों में मधुमेह और मोटापा उनके सेक्सुअल फंक्शन को कई तरह से प्रभावित करते हैं।

पुरुषों में बांझपन चेक करने के लिए टेस्टोस्टेरोन और अन्य हार्मोनल लेवल मापने वाले कुछ हार्मोनल टेस्ट होते हैं।

स्ट्रेस

जब आप प्रेग्नेंट होने का प्रयास करती हैं तो इमोशनल स्ट्रेस महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अध्ययनों से पता चला है कि दिन-प्रतिदिन का स्ट्रेस भी एक महिला की फर्टिलिटी को कम करता है। जब कंसीव करने की बात आती है तो स्ट्रेस महिलाओं की तुलना में पुरुषों को ज़्यादा प्रभावित करता है। बच्चा पैदा करने की कोशिश का स्ट्रेस इतना ज़्यादा हो सकता है कि यह इरेक्शन पर असर डालता है।

इसके अतिरिक्त, परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और दोस्तों के दबाव के परिणामस्वरूप निराशा होती है। फिर भी, टेलेविज़न पर बच्चों के साथ खेलते हुए महिलाओं की खुशी को दर्शाने वाले विज्ञापन इसे और भी निराशाजनक बनाते हैं।

स्ट्रेस अक्सर कुछ लाइफस्टाइल संबंधी डिसऑर्डर जैसे मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल से भी जुड़ा हो सकता है। इसलिए, ब्लड ग्लूकोज और लिपिड प्रोफाइल लेवल की नियमित जांच करने को कहा जाता है क्योंकि इससे कंसीव करने की संभावना भी कम हो सकती है।

उम्र

बायोलॉजिकल क्लॉक के साथ आपकी फर्टिलिटी विंडो बदल जाती है। जैसे-जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती है, अंडे की मात्रा और गुणवत्ता कम हो जाती है। इसलिए, 30 के दशक के मध्य से अंत तक और उसके बाद गर्भधारण की संभावना 21 से 30 के बीच की शुरुआती उम्र की तुलना में बहुत कम होती है। एक महिला के शरीर में अंडे कम होने की दर 37 वर्ष की उम्र के आसपास बहुत तेज़ हो जाती है। इसलिए, 37 की उम्र के बाद कंसीव करना मुश्किल हो जाता है। पुरुषों के मामले में, 40 के बाद फर्टिलिटी कम होने लगती है।

हार्मोन

फीमेल सेक्स हार्मोन कंसीव करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक अध्ययन से पता चलता है कि कोर्टिसोल और प्रोलैक्टिन का बढ़ा हुआ सिक्रीशन मेंस्ट्रुअल साइकिल और एस्ट्राडियोल के सिक्रीशन को प्रभावित करता है, जिसके परिणामस्वरूप कंसीव करने की संभावना कम हो जाती है।

बेहतर डायग्नोज़ के लिए विभिन्न हार्मोनल टेस्ट उपलब्ध हैं।

इंटरकोर्स का समय

क्या आप ओवुलेशन कर रही हैं लेकिन गर्भवती नहीं हैं? गर्भावस्था के लिए उपजाऊ दिनों की संख्या बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन आजकल उपजाऊ दिनों की संख्या का सटीक निर्धारण करना मुश्किल हो गया है। ओव्यूलेशन के बाद गर्भधारण की संभावना ओव्यूलेशन से 6 दिन पहले से कम होती है। इसलिए, कुछ जोड़े गर्भावस्था की संभावना बढ़ाने के लिए ओव्यूलेशन के आसपास सेक्स शेड्यूल करने की सलाह देते हैं। एक किट आपको कुछ हार्मोनों में वृद्धि का पता लगाने और आपकी प्रजनन क्षमता निर्धारित करने की अनुमति देती है।

अन्हेल्थी लाइफस्टाइल

आपकी लाइफस्टाइल चॉईसिस कंसीव करने में कठिनाई को बढ़ा सकती हैं:

• शराब और रेक्रीशनल ड्रग्स जैसे कोकीन या मारिजुआना अस्थायी रूप से रिप्रोडक्टिव सिस्टम को प्रभावित कर सकती हैं।

• आपकी डाइट आपकी फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकती है। एक अध्ययन से पता चलता है कि कार्बोहाइड्रेट को पशु प्रोटीन से बदलने से ओव्यूलेटरी फर्टिलिटी की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा, प्लांट प्रोटीन ओव्यूलेशन बांझपन के रिस्क को कम करता है।

• ज़्यादा वज़न या मोटापा फर्टिलिटी के लिए खराब हो सकते हैं। जबकि महिलाओं में इसका पीसीओएस से गहरा संबंध है, और पुरुषों में इसका परिणाम इरेक्टाइल डिस्फंक्शन हो सकता है।

• कम वज़न वाले पुरुषों में भी स्पर्म का लो काउंट हो सकता है। ऐसे में वज़न नार्मल करने की सलाह दी जाती है। यहां तक कि महिलाओं में भी शरीर का वज़न बहुत कम होने से ओव्यूलेशन प्रभावित होता है।

• कुछ प्रिस्क्रिप्शन ड्रग्स फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकते हैं। एंटीएंड्रोजन, एंटीबायोटिक्स और स्टेरॉयड पुरुषों में स्पर्म की संख्या को प्रभावित कर सकते हैं, जबकि एंटीहाइपरटेंसिव दवाएं इरेक्शन को प्रभावित कर सकती हैं।

• कम नींद या नींद की अन्य समस्याएं आपके कंसीव की संभावना को कम कर देती हैं।

• पर्यावरण प्रदूषण और केमिकल्स और रेडिएशन के संपर्क से फर्टिलिटी प्रभावित हो सकती है।

टेक अवे

उपरोक्त सभी कारक किसी न किसी तरह से आपकी फर्टिलिटी को प्रभावित करते हैं और अंततः कन्सेप्शन को प्रभावित करते हैं। सही उम्र में और फर्टाइल पीरियड के दौरान प्रेग्नेंट होने का प्रयास करने से आपके प्रेग्नेंट होने की संभावना बढ़ सकती है। दैनिक व्यायाम, स्वस्थ भोजन और शांत मन शारीरिक और मनोवैज्ञानिक स्ट्रेस दोनों को कम करने में मदद करते हैं। ध्यान रखें कि ज़्यादा व् ज़ोरदार व्यायाम से ओव्यूलेशन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसलिए, मध्यम व्यायाम करें और स्वस्थ वज़न बनाए रखने का प्रयास करें।

अपनी गयनेकोलॉजिस्ट से मिलकर हार्मोनल समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। वे फर्टिलिटी में सुधार और कन्सेप्शन की संभावना बढ़ाने के लिए दवाओं और तकनीकों से आपकी मदद कर सकती हैं।

अपने फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट से परामर्श करने में संकोच न करें। अगर आप लंबे समय तक कंसीव नहीं कर पा रही हैं तो आपका डॉक्टर आपको प्रोजेस्टेरोन के लेवल की जांच कराने की सलाह दे सकता है। पुरुषों और महिलाओं में हार्मोनल लेवल का पता लगाने के लिए टेस्ट की एक विस्तृत श्रृंखला होती है। इन्हें बांझपन प्रोफ़ाइल-पुरुष, बांझपन प्रोफ़ाइल-महिला के साथ-साथ व्यक्तिगत हार्मोन के टेस्ट के अंतर्गत शामिल किया गया है।

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We value your feedback. Share your thoughts, questions, or suggestions and our team will review them shortly.

  • Stay respectful and constructive.
  • Avoid posting personal or sensitive information.
  • Keep your message clear and concise.

Thank you for being a part of our community and helping us improve.

TruHealth Packages

Choose from our wide range of TruHealth Packages and Health Checkups

Proceed

To book your home visit call us at 080-4891-1400

Book a Home Visit Now!

080-4891-1400